Saturday, May 24 SOCIAL MEDIA
Shadow

नरेला : महान सम्राट रहे चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा की थीम पर बना एंट्री गेट, इस बार 120 फुट का रावण का पुतला बना आकर्षण

FacebookTwitterLinkedInPinterestEmail this pagePrint this pageWhatsapp


नरेला दिल्ली
नरेला की सबसे बड़ी और पुरानी रामलीला की ख्याति प्राप्त कर चुके सुभाष रामलीला ड्रामेटिक क्लब की रामलीला में पिछले 10 दिनों से दर्शकों की भीड़ एक जनसलब की तरह दिखाई दिया। यहां मेला में दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। मंचन के दसों दिन यहां के कलाकारों की अद्भुतपर फॉर्मेंस को देखकर दर्शक भाव भोर हो रहे थे। जब इस रामलीला में राम जी का वनवास को दिखाया गया, तब लोगों के आंखों में आंसू आ गए थे। भारत मांडवी का संवाद का भी बड़ा भव्य अवलोकन किया गया था। जैसे-जैसे कलाकारों का मंचन आगे बढ़ रहा था। दशकों में रामलीला के प्रति एक अलग ही रुचि देखने को मिली। जब लक्ष्मण निंद्रा देवी से संवाद करता है साथ ही शूर्पणखा की नाक काटने, खर-दूषण का वध, सीता हरण, जटायु और रावण का युद्ध के बाद जब राम का विलाप शुरू हुआ तो दर्शकों के आंखें में आंसू तक छलक उठे थे । रामलीला कमेटी की तरफ से हर साल कुछ नए करने की चाहत ने इस बार 120 फुट का रावण का पुतला तैयार किया है। संस्था के प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि हमारी रामलीला में इस बार भारत के महान सम्राट रहे, चंद्रगुप्त मौर्य को समर्पित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा बनाया गया है। इसके साथ ही उनके महलों को दर्शाते हुए स्टेज की थीम तैयार की गई है, जो कि करीब 120 फीट की है। उसकी ऊंचाई करीब 65 फुट की है। रामलीला में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए करीब 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई है। सभी एरिया को सीसीटीवी कैमरे से कर किया गया है। हमारे रामलीला साल 1947 से चली आ रही है, कभी इस रामलीला को स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचन किया जाता था, लेकिन अब इसमें कई टीवी कलाकारों की एक बड़ी टीम इस रामलीला का मंचन करती है।

मेला में आकर्षित प्रदर्शनी

सेक्टर ए-10 में होने वाले सुभाष रामलीला के मेले में कई आकर्षित प्रदर्शनी लगाई गई है। इस बार यहां अहमदाबाद की एक कंपनी के तरफ से लगाया गया अंडरवाटर फिश टनल एंड एक्वेरियम आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुभाष रामलीला ड्रामेटिकल क्लब के उप प्रधान मोहित गुप्ता ने बताया कि एक्वेरियम में 1000 से अधिक प्रजाति के मछलियां व अन्य जल प्राणी मौजूद है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। मेला में लोगों की सुरक्षा के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया हैं। दिल्ली पुलिस के अलावा यहां पर प्राइवेट गार्ड की तैनाती की गई है। इसके साथ कुछ ट्रेंड बाउंसर व वॉलिंटियर्स को सुरक्षा में लगाया गया है। दशहरा की तैयारी भी यहां जोरों पर है। इसके लिए 120 फुट के रावण के पुतले को सुरक्षित तरीके से खड़ा किया जा रहा है। नरेला और आसपास के लिए अब 120 फुट का पुतला अब तक का सबसे बड़ा पुतला होगा।

कलाकारों के साथ-साथ रामलीला कमेटी के सदस्यों में भी दिखा उत्सव।


संस्था के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने बताया कि हमारे रामलीला में हर साल देश के कई राज्यों से कलाकारों को बुलाया जाता है। यह कलाकार टीवी, नाटक और थिएटर में काम कर रहें मौजूदा कलाकार होते हैं। उनकी परफॉर्मेंस आसपास के रामलीलाओं से बहुत ही बेहतर और सुंदर है। इस बात की पुष्टि हम नहीं, बल्कि हमारे यहां आने वाले दर्शन करते हैं। इससे हमारी कमेटी के सदस्य भी उत्साहित रहते हैं। संरक्षक लोकेश गर्ग, मोहन पूरी, प्रधान धर्मपाल वर्मा, निर्देशक संजय बंसल, कोषाध्यक्ष जयपाल रोहिल्ला, सलाहकार भारत भूषण शर्मा, मच संचालक सुरेश गुप्ता, संगठन सचिव सचिन कौशिक, महासचिव संदीपमंगल सहित सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत इस रामलीला में देखने को मिली।

275

Leave a Reply

Follow by Email
Set Youtube Channel ID